पंजाब 28 अगस्त 2023* अफीम मामले में आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा, एक व्यक्ति का नाम और शामिल किया
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 28 अगस्त 2023* अफीम मामले में आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा, एक व्यक्ति का नाम और शामिल किया
अबोहर, 28 अगस्त (शर्मा/सोनू): थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई बलवीर सिंह, एएसआई सुखपाल सिंह ने अफीम मामले में आरोपी जगदीश गोदारा पुत्र पदमा राम वासी चाननिया की ढाणी आदर्श चुली गांव चुली थाना सदर बाडमेर जिला बाडमेर राजस्थान को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया है। रिमांड के दौरान उसने बताया कि उसने यह अफीम फाजिल्का निवासी राकेश अनेजा को देनी थी। जिसके बाद पुलिस ने राकेश अनेजा का नाम भी इस मामले में शामिल कर लिया है।
थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई बलवीर सिंह, एएसआई सुखपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने इंटरस्टेट नाका राजपुरा के निकट जगदीश गोदारा पुत्र पदमा राम वासी चाननिया की ढाणी आदर्श चुली गांव चुली थाना सदर बाडमेर जिला बाडमेर राजस्थान को अफीम सहित काबू किया था। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मुकदमा नं.95, 23.08.23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*