पंजाब 28 अगस्त* 80 ग्राम हैरोइन सहित दो आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजे, एक आरोपी का नाम और शामिल किया
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 28 अगस्त* 80 ग्राम हैरोइन सहित दो आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजे, एक आरोपी का नाम और शामिल किया
अबोहर, 28 अगस्त (शर्मा/सोनू):सीआईए स्टाफ अबोहर-2 के प्रभारी गुरविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने 80 ग्राम हैरोइन मामले में आरोपी शिव नारायण पुत्र श्रवण कुमार वासी 2 केएचएन गोलूवाला राजस्थान व कुलारी निवासी नवदीप सिंह पुत्र इंद्रसेन को चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह यह नशा धोलीपाल निवासी अनिल जाखड़ से लेकर आये थे। जिसके बाद पुलिस ने अनिल जाखड़ का नाम भी इस मामले में शामिल कर लिया है। जल्द ही उसे काबू किया जायेगा। मामले की जांच जारी है।
जानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ अबोहर-2 के प्रभारी गुरविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने हनुमानगढ़ रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी कि सामने से एक कार चालक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसे रोककर तलाशी ली तो 80 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान शिव नारायण पुत्र श्रवण कुमार वासी 2 केएचएन गोलूवाला राजस्थान व कुलारी निवासी नवदीप सिंह पुत्र इंद्रसेन के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ नगर थाना 2 में मुकदमा नं.92, 24.08.23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
मथुरा 18 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी की 04 भैंस व 03 छोटी पड़िया के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 18 जून 26- OPERATION CONVICTIONथाना छाता जनपद मथुरा ।
सहारनपुर १८ जून २०२६ * आवारा सांड के प्रकरण में एसडीएम नकुड से मिले ग्रामीण,सांडों को गौशाला भेजने की मांग की