November 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 27 नवम्बर 26*सुप्रीम कोर्ट के वकील अमन जाखड़ ने अबोहर विधानसभा से कांग्रेस टिकट की जताई उम्मीदवार

पंजाब 27 नवम्बर 26*सुप्रीम कोर्ट के वकील अमन जाखड़ ने अबोहर विधानसभा से कांग्रेस टिकट की जताई उम्मीदवार

पंजाब 27 नवम्बर 26*सुप्रीम कोर्ट के वकील अमन जाखड़ ने अबोहर विधानसभा से कांग्रेस टिकट की जताई उम्मीदवार

गांव किलियांवाली निवासी अमन जाखड़ ने बार एसो. के प्रधान व पूर्व प्रधान व अन्य वकीलों से किया जनसम्पर्क

अबोहर,पंजाब 27 नवंबर (शर्मा/सोनू): गांव किलियांवाली निवासी सुप्रीम कोर्ट के वकील अमन जाखड़ ने अबोहर विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस टिकट की दावेदारी जताई है। इसी सिलसिले में उन्होंने अबोहर बार एसोसिएशन के प्रधान, पूर्व प्रधान सहित अन्य वकीलों से मुलाकात कर जनसंपर्क किया और अपनी राजनीतिक दावेदारी को लेकर चर्चा की अमन जाखड़ ने वकीलों से मुलाकात के दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया तथा भविष्य में सक्रिय रूप से जनता के बीच रहने की बात कही। उनकी ओर से कांग्रेस पार्टी से अबोहर विधानसभा क्षेत्र के लिए टिकट की मांग को लेकर गतिविधियां तेज करने के संकेत दिए गए हैं।
इस मौके पर अबोहर बार एसो. के प्रधान अमनदीप धारीवाल, उपप्रधान श्रुति भीमवाल, बार एसो. के पूर्व प्रधान प्रकाश सिंह बराड़, हरिंद्र सिंह राणा, हरशरण सिंह ढिल्लों, हरजिंद्र सिंह, प्रिंस रासरानिया, रकेश भठेजा, मुकेश सियाग, हरबंस मेघ, अनंत हेयर, लखविंद्र सिंह, भानू प्रताप, लवजोत ढिल्लों, रमन सरपंच, निशान सिंह, अमित तरड़, नवजोत सिंह, सुनील वर्मा, अरविंद कुमार, विनोद निराणियां, बार एसो. के पूर्व प्रधान सुरीन कड़वासरा, महंगा सिद्धू, अनमोल हेयर आदि मौजूद थे।
फोटो:3, अबोहर में कांग्रेस टिकट की दावेदारी जताते अमन जाखड़ एडवोकेट।