November 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 27 नवम्बर 26*जस्टिस निधि गुप्ता ने कोर्ट परिसर में किया पौधारोपण-हर व्यक्ति लगाए एक पौधा, पंजाब को हराभरा बनाने में दे योगदान

पंजाब 27 नवम्बर 26*जस्टिस निधि गुप्ता ने कोर्ट परिसर में किया पौधारोपण-हर व्यक्ति लगाए एक पौधा, पंजाब को हराभरा बनाने में दे योगदान

पंजाब 27 नवम्बर 26*जस्टिस निधि गुप्ता ने कोर्ट परिसर में किया पौधारोपण-हर व्यक्ति लगाए एक पौधा, पंजाब को हराभरा बनाने में दे योगदान

अबोहर, 27 नवंबर (शर्मा/सोनू)-पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की जस्टिस निधि गुप्ता अबोहर सब-डिवीजन की अदालतों का निरीक्षण करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कोर्ट कॉम्प्लेक्स स्थित पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जस्टिस निधि गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित रखने में ही महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करते हैं। उन्होंने पंजाब को हराभरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हर नागरिक पौधारोपण के साथ उसकी नियमित देखभाल का संकल्प ले तो पंजाब को हरा-भरा बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। इस अवसर पर कोर्ट परिसर में फाजिल्का के सीनियर सैशन जज बलजिंद्र सिंह, बार एसो. के प्रधान अमनदीप धारीवाल उर्फ बब्बू, उपप्रधान श्रुति भीमवाल, कैशियर गौरव धूड़िया, ज्वाईंट सैक्ट्री नेहाश्री, कैशियर रिधम वधवा के अलावा सुखबीर कौर, किरण शर्मा, जैस्मीन बिश्नोई, निधि बेरी, रिया सोनी, अंजलि नागपाल, ख़ुशी बिश्नोई, दीक्षा शर्मा, रूपिंदर कौर, कंचन सिडाना, राजनदीप कौर, मधु बाला, सुखमनदीप सिंह, सुरिंदर कुमार, आनंद साई, सुनीता शर्मा, सोनू, अमनदीप भोंपला, नेहाश्री, काजल शर्मा, काजल, राजा मिढ़ा, मुकेश कुमार उर्फ लक्की, गोकल मिढ़ा, श्रवण कुमार, हरप्रीत सिंह, अमित असीजा बावा, तेजिंद्र सिंह खालसा, कंवरसैन, संदीप बजाज, संदीप ठठई, सुरीन कड़ावासरा, रवि कड़वासरा, कृष्ण लाल बिश्रोई पूर्व प्रधान, लखविंद्र सिंह सिद्धू पूर्व प्रधान, प्रकाश सिंह बराड़, पूर्व प्रधान, आरएस फोर, जसबीर सिंह जम्मू, धर्मिदं्र सिंह बराड़, हरजिंद्र सिंह राणा ने भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। चीफ जस्टिस द्वारा किए गए पौधारोपण ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
फोटो:6, पौधारोपण करते जस्टिस।

—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

Taza Khabar