पंजाब 27 जनवरी *नगर थाना 2 पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो आरोपी काबू किये, 7 मोबाईल बरामद
अबोहर, 27 जनवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी परमजीत कुमार, एएसआई विश्लेष कुमार, हैडकांस्टेबल लखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना मिलने पर छीना झपटी करने वाले दो आरोपियों काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों से 7 मोबाईल बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शेरी पुत्र सुरजीत सिंह वासी पक्का सीडफार्म, हैप्पी उर्फ राजीव सिंह पुत्र मनजीत सिंह वासी ढाणी कड़ाका सिंह के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। रिमांड के दौरान इनसे पूछताछ कर कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
फोटो: 4, पुलिस पार्टी, बरामद मोबाईल व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए