पंजाब 26 दिसम्बर *ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा : डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़
अबोहर, 26 दिसंबर (शर्मा/सोनू): अबोहर के डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, नगर थाना 1 के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमीत सिंह, नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नई सडक़ पर नाकाबंदी कर बिना नंबरी, बिना दस्तावेज वाले वाहनों के चालान काटे। डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़ ने लोगों से अपील की है कि अपने वाहनों पर नंबर प्लेट जरूर लगाएं व अपने वाहन के दस्तावेज अपने साथ रखें। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस के एएसआई जरनैल सिंह ने पटाखे चलाने वाले बुलेट मोटरसाईकिलों के चालान काटे।
फोटो:6, वाहनों की चैकिंग करती पुलिस व डीएसपी सुखविंद्र सिंह
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर 31अगस्त 26*रक्तदानी योद्धाओं का सम्मान, रिया मौर्य ने बढ़ाया हौसला
संतकबीरनगर 31अगस्त 26*213 मजदूरों की फर्जी हाजिरी का आरोप, गोबड़ौरी में मचा हड़कंप
दिल्ली 31अगस्त 26*दिल्ली-NCR: चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से कथित गैंगरेप*