पंजाब 25 सितम्बर 2023* लूटपाट करने वाला आरोपी बिट्टू सिंह गिरफ्तार
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 25 सितम्बर 2023* लूटपाट करने वाला आरोपी बिट्टू सिंह गिरफ्तार
अबोहर, 25 सितम्बर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी चंद्रशेखर सिंह, एएसआई सुखदेव सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने लूटपाट करने वाले तीसरे आरोपी बिट्टु सिंह पुत्र दलीप सिंह वासी अजीमगढ़ अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। पुलिस ने संजय कुमार पुत्र नानकचंद के बयानों पर मुकदमा नं. 51, 18.5.23 भांदस की धारा 379बी, 34आईपीसी के तहत तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी को पहले काबू कर लिया था। अब बिट्टू सिंह को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।
More Stories
मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 26*शादी की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रक की टक्कर से भीम आर्मी कार्यकर्ता शुभम बावरा की मौत,,
वाराणसी 6 अक्टूबर 26*जनता के सहयोग से बड़ागांव पुलिस ने छिनैती करने वाले एक शातिर बदमाश को पकड़ा,
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 26*मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन, राहुल व प्रियंका को हिरासत में लिया गया*