पंजाब 25 अक्टूबर 2024* शादी के लिए मजबूर करने पर युवती ने खाया जहर
युवक व उसकी मां-बहन के खिलाफ मामला दर्ज
अबोहर, 25 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): अबोहर में एक युवती ने युवक व उसकी मां व बहन द्वारा शादी के लिए मजबूर करने से दु:खी होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। नगर थाना अबोहर पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर मुकदमा नं.225, 23.10.24 भांदस की धारा 64, 115, 108, 82 के तहत युवक करण पुत्र राम सिंह, सोमो बाई पत्नी राम सिंह, अनीता पुत्री राम सिंह वासी पक्का सीडफार्म के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने लड़की के बयानों में पाया युवक ने युवती के साथ संबंध बनाए थे और शादी के लिए मजबूर कर रहा था। नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जायेगा।
फोटो:1, जानकारी देती युवती व उसकी मां।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली13जून26*एआईसीसी में अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 1वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं
गाजियाबाद13जून26*50 हजार का इनामी अपहरण-हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
कानपुर नगर13जून26*कानपुर में दबंगों का आतंक! पार्क में चली गोली, फटे बम