पंजाब 24 जनवरी *गोयल पेट्रो एस्सार पेट्रोल पम्प पर डकैती वारदात के छ: आरोपी मय तीन अवैध देशी पिस्टल, 19 जिन्दा कारतूस, माल मसरूका व एक अर्टिगा गाड़ी सहित पुलिस द्वारा 2 घण्टों में काबू
अबोहर, 24 जनवरी (शर्मा/सोनू): नवीन कुमार पुत्र गौरीशंकर जाति नाई उम्र 21 साल निवासी वार्ड नम्बर 02 लखूवाली मण्डी पीलीबंगा ने एस्सार पेट्रोल पम्प मालिक श्री मनीष गोयल पुत्र विजय कुमार जाति अग्रवाल उम्र 40 साल निवासी वार्ड नम्बर 04 मण्डी पीलीबंगा ने पुलिस को शिकायत दी कि वह चक 15 पीबीएन रोही मण्डी पीलीबंगा स्थित गोयल पेट्रो एस्सार पेट्रोल पम्प पर काम करता हूं। दिनांक 20.01.2023 के वक्त करीब 09.50 पीएम पर पेट्रोल पम्प एक गाडी मारूति सुजूकी ऐरटीगा नम्बर डीएल 12 सीसी 6631 जिसमे छ: जने सवार थे, डीजल भरवाने के लिए आये और उससे नगदी छीनकर फरार हो गये। पुलिस ने अभियोग संख्या 36 / 2023 जुर्म धारा 395 भादस व 27 आम्र्स एक्ट में दर्ज कर श्री विजय कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना पीलीबंगा ने जांच शुरू की। प्रकरण की गम्भीरता को मध्यनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ के निर्देशानुसार जस्साराम बॉस आर.पी.एस. अति0 पुलिस अधीक्षक सैक्टर हनुमानगढ, श्री सुरेश चन्द्र आर.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सैक्टर नोहर व सुश्री पूनम आर.पी.एस. वृताधिकारी वृत रावतसर के सुपरविजन में श्री विजय कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर प्रकरण में माल मुलजिमान की पतारसी हेतू थाना टीम श्री विजय कुमार पुलिस निरीक्षक, श्री बलतेजसिह एचसी, श्री संदीप कानि, श्री नरेन्द्र कानि, श्री फुमनसिंह कानि, श्री अविनाश कानि, श्री अरविन्द कुमार कानि व श्री संजय कुमार कानि ने सीसीटीवी फुटेजा खंगाल कर आरोपी गोरासिह उर्फ गुरवंतसिह पुत्र सुखदेव सिह बाजीगर उम्र 35 साल निवासी खुईया मलकाना पीएस डबवाली सदर जिला सिरसा हरियाणा, जसप्रीतसिह उर्फ जस्सा पुत्र बलवीरसिह जटसिख उम्र 45 साल निवासी बलीपुर कंला पीएस हमडा तहसील जगरावा जिला लुधियाना (गाडी मालिक), बलजीतसिह पुत्र प्रेमकुमार धानक उम्र 35 साल निवासी फुलो मिठी पीएस संगत मण्डी, विक्की पुत्र अमरसिह धानक उम्र 32 साल निवासी फुलो मिठी पीएस संगत मण्डी, मनजीत उर्फ जीता पुत्र जसवंतसिह बाजीगर उम्र 40 साल निवासी फुलो मिठी पीएस सगंत मण्डी 6. कुलविन्द्र सिह उर्फ किन्द्रसिह पुत्र गुरदेवसिह नायक उम्र 32 साल निवासी फुलो मिठी पीएस संगत मण्डी जिला बठिण्डा पंजाब (गाडी चालक)को काबू कर लिया।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपूर नगर १५ मार्च २६ * राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग एवं सेवा भारती की वार्षिक कार्य योजना की बैठक संघ कार्यालय में संपन्न हुई
नई दिल्ली १५ मार्च २६ * बंगाल असम समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान..!
मिर्ज़ापुर 15 मार्च 26*गीत, नृत्य, कविता, कहानी, रैंप वॉक और फैंसी ड्रेस जैसी प्रस्तुतियों ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध*