पंजाब 22 मार्च 26*पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े चम्बा के पति-पत्नी, गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपा रखी थी नशे की खेप*
हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला से संबंध रखने वाले एक दंपति (पति-पत्नी) को पंजाब पुलिस ने नशे की खेप के साथ दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। चम्बा के भटियात क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ककीरा के निवासी इस दंपति को जिला पठानकोट के नरोट जैमल सिंह क्षेत्र में 13.10 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ककीरा (भटियात) के रहने वाले रितिक और उसकी पत्नी सिमरन अपनी निजी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर पंजाब के दीनानगर क्षेत्र से वापस लौट रहे थे। इसी बीच पठानकोट जिले के अंतर्गत आते रियैल्टी चौक के पास थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई थी। पुलिस टीम वहां से गुजरने वाले सभी वाहनों की नियमित और गहन जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उक्त दंपति के वाहन को रोका और उसकी तलाशी लेनी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को गाड़ी के डैशबोर्ड के अंदर बड़ी चालाकी से छिपाकर रखा गया 13.10 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद हुआ। नशीला पदार्थ मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो गाड़ी और चिट्टे को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना नरोट जैमल सिंह में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू

More Stories
कानपुर नगर 22मार्च 26*बिल्हौर में PWD की ‘गुंडागर्दी’ के खिलाफ गरजीं रचना सिंह:
लखनऊ22 मार्च 26*भाजपा लखनऊ महानगर की कार्यकारणी की गई घोषणा*
मऊगंज22 मार्च 26*नो-एंट्री में घुसने वाले वाहनों पर पुलिस की कार्यवाही, 6 वाहनों से वसूला 30 हजार का जुर्माना*