पंजाब 21 जनवरी *एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी विभोर शर्मा ने पुलिस टीम के साथ बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर चलाया चैकिंग अभियान
अबोहर, 21 जनवरी (शर्मा/सोनू): 26 जनवरी के पावन अवसर के चलते पंजाब पुलिस के डीजेपी गौरव यादव के दिशा निर्देशों पर चैकिंग अभियान चलाया गया है। जिसके तहत फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के नेतृत्व में एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी अबोहर विभोर शर्मा, डीएसपी क्राईम एंड वूमैन गुरमीत सिंह, रेलवे थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर कस्तूर लाल, नगर थाना 1 के प्रभारी इंस्पैक्टर परमजीत कुमार, चौकी सीडफार्म के प्रभारी सबइंस्पैक्टर हिमेश कुमार, महिला कांस्टेबल, सबइंस्पैक्टर रमेश कुमार, एएसआई भजन लाल, एएसआई वधावा सिंह, एएसआई कुंदन लाल, एएसआई केवल सिंह आदि ने रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर चैकिंग अभियान चलाया गया। इसी के साथ फाजिल्का के डॉग स्कॉड के इंचार्ज बग्गा सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुंचे और वाहनों की चैकिंग की। इसके अलावा यात्रियों के सामान की भी चैकिंग की गई। एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा ने लोगों से अपील की है कि यदि स्टेशन या ट्रेन में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। इसके अलावा यदि कोई वाहन लावारिस अवस्था में खड़ा है तो उसकी सूचना पुलिस को तुरंत दें। उन्होंने कहा कि पब्लिक के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर सकती है। उन्होंने लोगों से अपने घरों के बाहर कैमरे लगवाने की भी अपील की।
फोटो:1, रेलवे स्टेशन पर चैकिंग अभियान चलाती पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
बांदा23सितंबर26* महाराजा श्री गणेशाय नवयुवक समाज ने किया विशाल कन्या भोज और भंडारे का आयोजन*
सहारनपुर 23 सितंबर 26*सहारनपुर से एक बड़ी राहत भरी खबर है
नई दिल्ली २३ सितंबर २६*बंगाल की खाड़ी के गहन अवदाब से यूपी में ऑरेंज अलर्ट, 25-26 सितंबर को पूर्वी प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी