पंजाब 20 मई 2024* आप सरकार पंजाब सभी 13 लोकसभा सीटों पर भारी मतों से जीत दर्ज करेगी : हल्का इंचार्ज अरूण नारंग
अबोहर, 20 मई (शर्मा/सोनू):आप पार्टी के अबोहर हल्का इंचार्ज अरूण नारंग ने दावा किया है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सभी 13 लोकसभा सीटों पर भारी मतों से विजयी होगी। प्रो. तेजवीर सिंह बराड़ प्रधान यूथ मोर्चा आप ने कहा कि आप सरकार ने चुनावों के दौरान किए गए अपने लगभग सभी वायदे पूरे कर दिये हैं। सभी को दो माह के 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। इसके अलावा अनेकों योजनाओं का लाभ भी लोगों को मिल रहा है। अरूण नारंग ने लोगों से अपील की है कि दूसरी पार्टियों के झूठे वायदों से भ्रमित न हों और वायदे पूरे करने वाली आप सरकार को वोट देकर विजयी बनायें।
फोटो2, : अरूण नारंग व तेजवीर सिंह बराड़
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कानपुर नगर 14 सितम्बर 26*36वां वार्षिक आम सभा की बैठक पेंशनर्स समाज पनकी में संपन्न*
मुजफ्फरनगर 14 सितम्बर 26* बडकली फाटक पर एक व्यक्ति की रेल से कटकर मौत*
नई दिल्ली 14सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*