पंजाब 20 फरवरी 2024*चाईना डोर बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : डीएसपी अरूण मुंडन
डोर व पतंगें बेचने वालों की दुकानों की चैकिंग करने के निर्देश दिये डीसी ने
अबोहर, 19 फरवरी (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के डिप्टी कमिश्नर डॉ सेनु दुग्गल ने प्रतिबंधित चायना डोर की बिक्री करने के लिए वालों को चेतावनी दी है। उनके आदेशों पर निगम की टीम द्वारा शहर के अलग बाजारों में दुकानें पर जाकर चेकिंग की। डिप्टी कमिश्नर ने ज़िला निवासियों को भी निवेदन किया कि वह पतंग उड़ाने के लिए चायना डोर का उपयोग न करें क्योंकि इससे बहुत दुर्घटनाएं हो रही हैं और यह पक्षियों के लिए भी घातक है। डीएसपी अरूण मुंडन ने कहा कि जो भी नियमों के विपरीत जाकर चायना डोर की बिक्री करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगर परिषदों को भी हिदायत की कि नियमित तौर पर बाजारों में चेकिंग की जाए और यदि कोई प्रतिबंधित चायना डोर का बिक्री करता पाया जाए तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। डीएसपी अरूण मुंडन के नेतृत्व में थाना प्रभारी नवप्रीत सिंह, नगर थाना 2 के प्रभारी नवीन कुमार द्वारा कई दुकानों पर छापे मारे गए। उन्होंने अबोहरवासियों से अपील की है कि यदि आपके इलाके में कोई व्यक्ति चाईना डोर बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।
फोटो:6 दुकानों पर चैकिंग करती पुलिस।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
शामली5अगस्त26*शामली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹1 लाख का इनामी बदमाश फुरकान पुलिस मुठभेड़ में ढेर
लखनऊ5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ5अगस्त26*60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया….*