February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 20 दिसम्बर 2021*बार एसोसिएशन के तीसरी बार बने प्रधान अमनदीप धारीवाल बब्बू व ज्वाईंट सैक्ट्री सुनील मेहरा ने पदभार संभाला -इस अवसर पर उनका मुंह मीठा करवाकर लड्डू बांटे गये

पंजाब 20 दिसम्बर 2021*बार एसोसिएशन के तीसरी बार बने प्रधान अमनदीप धारीवाल बब्बू व ज्वाईंट सैक्ट्री सुनील मेहरा ने पदभार संभाला -इस अवसर पर उनका मुंह मीठा करवाकर लड्डू बांटे गये

बार एसोसिएशन के तीसरी बार बने प्रधान अमनदीप धारीवाल बब्बू व ज्वाईंट सैक्ट्री सुनील मेहरा ने पदभार संभाला
-इस अवसर पर उनका मुंह मीठा करवाकर लड्डू बांटे गये
अबोहर, 20 दिसंबर (शर्मा): पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ हाईकोर्ट बार कौंसिल के चेयरमैन के दिशा निर्देशों पर पूरे पंजाब में बार एसोसिएशनों के चुनाव 17 दिसंबर को करवाने के निर्देश जारी किये गये थे। उनके दिशा निर्देशों पर अबोहर बार एसोसिएशन के चुनाव करवाये गये। इस चुनाव में चुनाव कमेटी के अलावा दो आब्र्जवर लगाये गये थे। उनकी देखरेख में चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुए। इस चुनाव में अमनदीप धारीवाल उर्फ बब्बू को तीसरी बार प्रधान चुना गया जबकि सैक्ट्री लखविंद्र सिंह संधू, ज्वाईंट सैक्ट्री सुनील मेहरा, कैशियर प्रेम कांटीवाल ने जीत हासिल की। आज सोमवार 20 दिसंबर को अमनदीप धारीवाल उर्फ बब्बु व ज्वाईंट सैक्ट्री सुनील मेहरा ने अपना पद्भार संभाला और कार्य शुरू किया। इस अवसर पर उनका मुंह मीठा करवाया गया ओर इस खुशी में लड्डू बांटे गये। इस अवसर पर हरप्रीत सिंह, संदीप बजाज, अरविंद बजाज, अरूण मुंजाल, श्रवण कुमार, मैडम निशा, काजल, अमनदीप कौर, सुनीता, निधि बेरी, श्रुति भीमवाल, साहब राम, गोकल राय लिंबा, काशी राम, तेजिंद्र खालसा, देविंद्र सिंह संधू, अमित उर्फ बावा, भैया अजय गिल्होत्रा, आनंद गुप्ता, नवीन वाट्स, सुशील यादव, खरैती लाल डोडा, गौरी शंकर माकड़, सिकंदर कपूर, दीपक खुराना, प्रमोद सचदेवा के अलावा अन्य वकील मौजूद थे। सभी वकीलों ने अमनदीप धारीवाल को तीसरी बार प्रधान चुने पर बधाई दी और उम्मीद जताई की वह बढ़-चढ़ की वकीलों की समस्याएं हल करवाने का प्रयास करेंगे।
फोटो:1, अमनदीप धारीवाल उर्फ बब्बू व सुनील मेहरा को बधाई देेते वकील।

Taza Khabar