पंजाब 20 अप्रैल 2024* नेचरवे के एमडी नीरज अरोडा तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर 20 अप्रैल (शर्मा, सोनू, लोकेश शर्मा):फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डा. मैडम प्रज्ञा जैऩ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना प्रभारी नवप्रीत सिंह , एएसआई रंजीत सिंह अन्य पुलिस पार्टी ने नेचरवे कंपनी के एमडी नीरज अरोडा पुत्र सतपाल अरोडा को गिरफ्तार कर न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया जहां योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिये तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अबोहर नेचरवे कंपनी के एमडी नीरज अरोडा के खिलाफ नगर थानानं 2, 1, राजस्थान पंजाब अन्य स्टेटों में मामले दर्ज हैं। लोगों के साथ धोखाधडी करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया था, इसी के साथ लोगों के साथ ठगी मारने के आरोप में अदालत मे केस दायर किया था। नीरज अरोडा को जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया जहां पर अबोहर की अदालत ने नीरज को भगौडा घोषित किया। नीरज अरोडा को उतराखंड से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है अभी नीरज अरोडा पुलिस रिमांड पर चल रहा है। मामले की जांच जारी है।
फोटो नं 2, नीरज अरोडा अदालत के बाहर
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 14 जनवरी 26 *गोमती नगर थाने की पुलिस पर सवालिया निशान हो रहे खड़े। …
मथुरा 14 जनवरी 26*थाना फरह पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल सवार दो अभियुक्तगण को अवैध गांजा सहित किया गिरफ्तार।*
नई दिल्ली 14 जनवरी 26 *मकर संक्रांति का उत्सव लगभग सम्पूर्ण देश में किसी न किसी रूप में मनाया। .