पंजाब 19 नवंबर*हत्या के आरोपी सेवक सिंह की हाईकोर्ट से जमानत मंजूर
अबोहर, 19 नवंबर (शर्मा/सोनू): पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस विकास बहल की अदालत में 302 के मामले में आरोपी सेवा सिंह पुत्र बजूर सिंह वासी सराभा नगर अबोहर के वकील रिदम बजाज व संदीप बजाज ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर नगर थाना पुलिस व सरकारी वकील ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट रिदम बजाज की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए 302 के आरोपी सेवक सिंह की जमानत को मंजूर किया। मिली जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने हरिन्द्र सिंह की हत्या करने के आरोप में उसके पिता जसविंद्र सिंह पुत्र मोरा सिंह वासी जम्मू बस्ती गली नं.1 अबोहर के बयानों पर मुकदमा नं. 139, 26.6.21 भांदस की धारा 302, 323, 34आईपीसी के तहत सेवक सिंह पुत्र बजूर सिंह वासी सराभा नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया था और आरोपी को काबू कर जेल भेज दिया था। आरोपी का अदालत में चालान भी पेश किया गया। हाईकोर्ट ने आरोपी की जमानत को मंजूर किया।
फोटो: 4, जानकारी देते वकील व आरोपी फाईल फोटो।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*