पंजाब 19 जंवारीब 2024* युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में दो बहनें रजनी व विजेता काबू, तीसरी फरार
अबोहर, 19 जनवरी (शर्मा/सोनू): अबोहर रेलवे पंजाब पुलिस थाना प्रभारी दीदार सिंह, एएसआई अजीत कुमार, एएसआई जरनैल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में दो बहनों रजनी सोनी व विजेता पुत्री सूरजभान वासी बिलापटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जायेगी। इस मामले में तीसरी बहन शालू अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। थाना प्रभारी दीदार सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा छापेमारी जारी है जल्द ही तीसरी आरोपी महिला को काबू किया जायेगा। जानकारी अनुसार रेलवे पुलिस ने मृतक महेंद्र कुमार के भाई राजिंद्र कुमार पुत्र रमेश्वर वासी कालूवाली ढाणी हालाबाद सप्पांवाली के बयानों पर मुकदमा नं. 3, 17.1.24 भांदस की धारा 306, 34 आईपीसी के तहत रजनी, विजेता व शालू पुत्री सूरजभान वासी बिल्लापटी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि तीनों बहनें अक्सर महेंद्र कुमार को फोन कर दबाव बना रही थी जिसके चलते उसने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। दूसरी ओर गांव पटीबिल्ला के लोगों का कहना है कि लड़कियों पर झूठा मामला दर्ज किया गया है। यदि बारीकी से जांच करवाई जाये तो सच्चाई खुलकर सामने आ जायेगी। मामले की जांच जारी है।
फोटो: 3, पुलिस पार्टी व आरोपी महिलाएं।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली2जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर नई दिल्ली की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली2जून2026*Supreme Court of India में मंगलवार, 2 जून को पांच नए जजों की नियुक्ति हुई.
सुल्तानपुर2जून2026*सराहनीय कार्य महिला थाना जनपद सुलतानपुर*