संदीप जाखड़ की विकासशील सोच व विकास कार्यों से प्रभावित लोगों का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी
-वार्ड नं 3 से भाजपा की वार्ड प्रधान अनेकों महिला साथियों सहित हुई कांग्रेस में शामिल
-कांग्रेस पार्टी बातों में नही विकास करवाने में विश्वास रखती है- संदीप जाखड़
अबोहर, 18जनवरी। अबोहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड़ की कार्यशैली व कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर गांववासियों के साथ साथ शहरवासियों का भी कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। इस कड़ी में गत दिवस शहर के वार्ड नं 3 से भाजपा की महिला वार्ड प्रधान लवप्रीत कौर, कुलविंदर कौर, कर्मजीत कौर, संजना रानी, आशा रानी, मंजू रानी सहित अनेकों अपने परिवार और साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई। इस अवसर पर अबोहर कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड ने उन्हें सिरोपा भेंट कर पूरे आदर सम्मान के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। अपने सम्बोधन में श्री जाखड़ ने कहा कि पंजाब में अपने कार्यकाल के दौरान अकाली-भाजपा सरकार द्वारा अबोहर इलाके के साथ सदा ही सौतेला व्यवहार किया गया था और अबोहरवासियों को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखा गया था। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान अकाली-भाजपा सरकार ने सिर्फ अपने चहेतों को फायदा पहुंचाया है, लेकिन कांग्रेस सरकार में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा और गांवों व शहर में निरन्तर ग्रांटें दिलवाकर विकास करवाया जा रहा है क्योंकि कांग्रेस पार्टी बातों में नही विकास करवाने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि केंद्र में शासित भाजपा सरकार द्वारा जनता से बड़े बड़े वायदे तो किये गए थे लेकिन इन्हें पूरा करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण हर वर्ग के लोग परेशान है और निरन्तर देश भर में बढ़ रही मंहगाई के कारण आम जन को जीवन व्यापन करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहनलाल ठठई, पार्षद वीरपाल कौर, गुरवीर सिंह, छिदु सिंह, गुरदीप कौर, गुरदयाल कौर आदि मौजूद थे।

More Stories
मथुरा 28 मार्च 26* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*
मथुरा 28 मार्च 26*मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत “रन फॉर एंपावरमेंट” का आयोजन, महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संदेश के साथ दौड़ी मथुरा पुलिसः-*
पूर्णिया बिहार 28 मार्च 26 *पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अपराधियों में हड़कंप, पूर्णिया छोड़ने पर मजबूर*