पंजाब 18 अगस्त *700 ग्राम अफीम व 10 किलो पोस्त व 7 लाख 99 हजार 500 रूपये ड्रग मनी आरोपी को जेल भेज
अबोहर, 18 अगस्त (शर्मा/सोनू): थाना बहाववाला के प्रभारी रविंद्र शर्मा, चौकी बजीतपुर भोमा के प्रभारी बलवीर सिंह, सीतोगुन्नो चौकी के प्रभारी मनजीत सिंह ने 700 ग्राम अफीम व 10 किलो पोस्त व 7 लाख 99 हजार 500 रूपये ड्रग मनी सहित पकड़े गए आरोपी काशी राम पुत्र भालू राम वासी भागसर को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि थाना बहाववाला के प्रभारी रविंद्र शर्मा, चौकी बजीतपुर भोमा के प्रभारी बलवीर सिंह, सीतोगुन्नो चौकी के प्रभारी मनजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी को खास मुखबिर ने सूचना दी कि काशी राम पुत्र भालू राम वासी भागसर जो राजस्थान से नशा लाकर बेचने का काम करता है। अगर छापा मारकर इसे पकड़ा जाये तो इससे भारी मात्रा में नशा बरामद हो सकता है। पुलिस ने छापा मारा और काशी राम को काबू किया। काशी राम से 700 ग्राम अफीम, 10 किलो चूरा पोस्त व 7 लाख 99 हजार 500 रूपये की ड्रग मनी बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी विभोर शर्मा बल्लुआना ने बताया कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। काशी राम से पुलिस रिमांड के दौरान गहरी पूछताछ की जायेगी और पता लगाया जायेगा कि नशा कहां से लेकर आता है और किसे सप्लाई करता है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने गांव के सरपंचों पंचों से अपील की है कि यदि आपके इलाके में कोई नशा तस्करी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।
फोटो:6, जानकारी देते पुलिस कप्तान व आरोपी व बरामद सामान
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
New Delhi 11 August 2026*Today TODAYS TOP NEWS*
नई दिल्ली11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*