रायबरेली 18 अगस्त *न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
महराजगंज/रायबरेली क्षेत्र के सलेथू गांव स्थित न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल , में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कृष्ण जन्मोत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया| विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भव्य व आकर्षक तरीके से भगवान श्री कृष्ण की लीला प्रस्तुत की |कृष्ण व राधा के रूप में सजे बच्चे बहुत ही आकर्षक लग रहे थे तथा विभिन्न झांकियों के माध्यम से कृष्ण की लीलाओं का प्रदर्शन बहुत ही मनमोहक था साथ ही बच्चों ने कृष्ण के गीतों पर नृत्य कर सारे वातावरण को कृष्णमयी बना दिया|
विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव सिंह तथा वाइस प्रिंसिपल श्रीमती रजनी श्रीवास्तव द्वारा लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना की गई| राजीव सिंह ने कृष्ण जन्मोत्सव के बारे में बच्चों को अवगत कराया उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण से हमें सीखना चाहिए कि किस तरह से हर परिस्थिति का सामना करें उन्होंने कंस का संहार करके लोगों को अत्याचारों से मुक्ति दिलाई, श्री कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश देकर आत्मा, परमात्मा ,योग ,कर्म की व्याख्या की साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्ति को अपना कर्म करते रहना चाहिए फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा कर्म होता है तथा हमें सदा सत्य का साथ देना चाहिए तत्पश्चात उन्होंने सभी को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी|
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक – त्रिशला त्रिपाठी, आकाश पांडे ,एकता श्रीवास्तव तथा छात्र – नव्या ,धानी ,आस्था, नूर ,अथर्व यशी, आयुष आदि उपस्थित रहे|

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,