पंजाब 17 अक्टूबर 2024* नगर निगम के बाहर बने ही खड्डे नहीं भरे, बाकी शहर में कैसे ठीक होंगे?
अबोहर, 17 अक्तूबर (शर्मा/ सोनू): शहर की मुख्य सड़कों पर बने खड्डे जहां लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। वहीं नगर निगम निगम अपने बाहर बने खड्डे ही ठीक नहीं करवा पा रहा तो बाकी शहर की मुख्य सड़कों पर बने खड्डे कैसे ठीक करवायेगा। समाजसेवी राजू चराया ने कहा कि नगर निगम को चाहिए कि दीपावली के त्योहार से पहले शहर की मुख्य सड़कों पर बने खड्डों को पहल के आधार पर भरकर ठीक करवाये। उन्होंने कहा कि बरसात के समय यह खड्डे पानी से भर जाते हैं और हादसों का कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा बार-बार गुहार लगाये जाने के बावजूद नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
फोटो:4, नगर निगम के बाहर बने खड्डे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या4मई26*खेल के मैदान और मदरसे के रास्ते पर अतिक्रमण कर किया रास्ता अवरुद्ध
नई दिल्ली4मई26 दिन सोमवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली4मई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*