पंजाब 16 सितम्बर *थाना बहाववाला पुलिस ने दो चोरों को काबू किया
रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 16 सितम्बर (शर्मा): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी परमजीत कुमार, चौकी सीतो के प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने चोरी के दो मामलों में दो लोगों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिलदार पुत्र सेवक सिंह के रूप में हुई है। आरोपी मेहराणा मंदिर में चल रहे ट्रेनिंग सैंटर में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात था। उसने ही ट्रेनिंग सैंटर से एलसीडी व अन्य सामान चोरी किया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। दूसरे मामले में कुलार निवासी सुधीर कुमार पुत्र ओमप्रकाश से चोरी का सामान बरामद किया है। जो टावर में सामान लगता है वह बराम किया गया है। सुधीर कुमार के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज है। दोनों को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
फोटो:6, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कौशाम्बी 22 सितंबर 26**मेडिकल कैंप में 110 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण,शिक्षा सामग्री पाकर खिले चेहरे*
कौशाम्बी 22 सितंबर 26**चंद्रशेखर सिंह आयुर्वेद संस्थान मे शारीरिक संरचना अवधारणा आधारित शरीर चित्रांकन प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन*
कौशाम्बी 22 सितंबर 26*जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश*