पंजाब 16 जनवरी 2024* अयोध्या में मूर्ति स्थापना के अवसर पर मीट और शराब की दुकान बंद रहेंगी- कुलदीप सोनी
अबोहर, 16 जनवरी (शर्मा/सोनू): बजरंग दल हिंदुस्तान के जनरल सैक्ट्री कुलदीप सोनी ने अपने साथियों के साथ उपमंडल अधिकारी कम एडीसी को मांगपत्र देकर मांग की है कि 22 जनवरी को होने जा रही भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में पूरे फाजिल्का जिले में 22 जनवरी वाले दिन शराब और मीट की दुकानों को बंद रखी जायें। बजरंग दल हिंदुस्तान के महासचिव कुलदीप सोनी ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक संस्थाएं बढ़-चढ़ कर सहयोग करें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 22 जनवरी को दीपावली जैसा माहौल बनाया जाये और दीप जलायें जायें। 500 वर्ष बाद अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की स्थापना हो रही है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की किसी भी तरह की धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचे इसलिए उन्होंने प्रशासन से निवेदन किया है कि वह 22 जनवरी को शराब और मीट की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी करें। इस मौके पर कुलदीप सोनी, राहुल ठाकुर, धर्मवीर वर्मा, राहुल शर्मा, भारत, मनी, सुमित, परवीन कुमार,प्रदीप कुमार पंकज कुमार, अंशुमन गगनेजा आदि उपस्थित थे।
फोटो:1, एसडीएम को मांगपत्र सौंपते कुलदीप सोनी व अन्य।

More Stories
दिल्ली8जून2026*विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर दिल्ली मंडल में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हरदोई8जून26* पुलिस को बड़ी सफलता अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 25 वाहन बरामद
हरदोई8जून26* रिश्ता ठुकराया तो बरसीं लाठियां,बहन की शादी से इनकार पर पिता-पुत्र को पीटकर लहूलुहान किया हरदोई