पंजाब 16 अक्टूबर 2023* स्टील ओवर ब्रिज के पास पानी भरने से लोग परेशान
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
।पंजाब 16 अक्टूबर 2023* स्टील ओवर ब्रिज के पास पानी भरने से लोग परेशान
अबोहर, 16 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): स्टील ओवर ब्रिज से नई आबादी की तरफ उतरते रास्ते पर बारिश का पानी जमा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि ठेकेदार ने लापरवाही दिखाते हुए यहां पानी की निकासी का पुख्ता प्रबंध नहीं किया है जिसके चलते जब भी बारिश होती है यहां भारी मात्रा में पानी जमा हो जाता है जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई बार वाहन चालक पानी में गिर चुके हैं। नरसेवा नारायण सेवा के प्रधान राजू चराया, रजत लूथरा व संजय उर्फ राजू ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि यहां पानी की निकासी का उचित प्रबंध किया जाये।
फोटो: ओवरब्रिज के पास भरे पानी से गुजरता वाहन चालक।

More Stories
पूर्णिया बिहार 23 फरवरी 26*साइबर थाना ने पीड़ित को दिलाए 11,800 रुपये वापस
जोधपुर 23 फ़रवरी 26* आठवीं कक्षा की बालिका से दुष्कर्म कर निर्मम हत्या से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने बाबत।
मथुरा 23 फ़रवरी 26*श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर फूलों की होली उत्सव के दृष्टिगत यातायात पुलिस अधीक्षक की वाइट