पंजाब 15 दिसंबर 2023* पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पति नवप्रीत सिंह व सालेहर कर्मजीत कौर 5-5 साल की कैद व 10-10 हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनाई
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास ख़बर, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 15 दिसंबर 2023* पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पति नवप्रीत सिंह व सालेहर कर्मजीत कौर 5-5 साल की कैद व 10-10 हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनाई
अबोहर, 15 दिसम्बर (शर्मा/सोनू) : जिला फाजिल्का के सीनियर सैशन जज मैडम जतिन्द्र कौर की अदालत में बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने आरोपी में शिकायतकर्ता लाभ सिंह पुत्र करनैल सिंह के वकील विवेक गुलबद्धर उर्फ विकक्की राजिंद्रपाल उर्फ एसपी तथा सरकारी वकील वजीरचंद ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर पत्नी को आत्महत्या को मजबूर करने के मामले में नवप्रीत सिंह पुत्र पति जीत सिंह वासी रामपुरा नारायणपुरा तथा सालेहर कर्मजीत कौर पत्नी काला सिंह वासी बहाववाला के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विवेक गुलबद्धर, राजिंद्रपाल व सरकारी वकील वजीरचंद की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पति नवप्रीत सिंह व सालेहर कर्मजीत करार देते हुए 5-5 वर्ष की कैद व 10-10 हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनाई।
गौरतलब है कि मिली जानकारी अनुसार सदर थाना के प्रभारी परमजीत सिंह को लड़की प्रितपाल के भाई लाभ सिंह पुत्र करनैल सिंह वासी बहाववाला के बयानों के आधार पर उसकी बहन को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा नं. 118, 4.08.2020 भांदस की धारा 306 आईपीसी के तहत पति नवप्रीत सिंह पुत्र जीत सिंह वासी रामपुरा नारायणपुरा, उसकी सास छिंदर कौर पत्नी जीत सिंह व ननद कर्मजीत कौर पत्नी काला सिंह वासी बहाववाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लाभ सिंह ने बताया कि उसके जीजा नवप्रीत सिंह के उसके भाई काला सिंह की पत्नी कर्मजीत कौर के साथ अवैध संबंध थे जिसके चलते उसकी बहन प्रितपाल से उसका जीजा अक्सर झगड़ा करता था और सास भी परेशान करती थी। जिसके चलते प्रितपाल कौर ने इनसे दु:खी होकर कोई जहरीली वस्तु निगल ली। उपचार के लिए उसे बीकानेर रैफर किया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई थी
फोटो 1: जानकारी देती वकील, पुलिस पार्टी, मृतका प्रितपाल, आरोपी नवप्रीत व सालेहार कर्मजीत कौर फाईल फोटो

More Stories
कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी14जून2026*ओवरटेक करने के चक्कर में फिसली बाइक दो घायल*
कौशाम्बी14जून26*तहसील में फरियादियों से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों पर गिरी गाज*