पंजाब 15 अप्रैल 2024* 15 ग्राम हैरोइन सहित काबू किए गए आरोपी को जेल भेजा
अबोहर, 15 अप्रैल (शर्मा/सोनू/लोकेश शर्मा): नार्कोटिक्स रेंज सैल के प्रभारी मनजीत सिंह, एएसआई बलवीर सिंह, हैडकांस्टेबल लखविंद्र सिंह ने 15 ग्राम हैरोइन सहित काबू किए गए आरोपी सिमरनदीप सिंह उर्फ बॉबी पुत्र सुरजीत सिंह वासी गली नं.2, गोबिंदनगरी अबोहर को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि नार्कोटिक्स रेंज सैल के प्रभारी मनजीत सिंह, एएसआई बलवीर सिंह, हैडकांस्टेबल लखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दौराने गश्त किलियांवाली की तरफ जा रहे थे कि एक युवक संदिग्ध अवस्था में बाईक पर आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उससे 15 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सिमरनदीप सिंह उर्फ बॉबी पुत्र सुरजीत सिंह वासी गली नं.2, गोबिंदनगरी अबोहर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मुकदमा नं. 65, 13.4.24 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
फोटो:8 पुलिस पार्टी व आरोपी।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
वाराणसी25जुलाई26*श्री अन्नपूर्णा मठ मंदिर में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ,
नई दिल्ली25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
लखनऊ25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*