पंजाब 14 सितम्बर 2024* सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें शहरवासी: संदीप जाखड़
अबोहर, 14 सितम्बर (शर्मा/ सोनू): अबोहर का साफ-सुथरा बनाने के लिए नवनिर्वाचित विधायक संदीप जाखड़ ने बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया हुआ है। इसके साथ-साथ उन्होंने शहर को प्लास्टिक मुक्त करने का भी संकल्प लिया है। आज 154वें सफाई अभियान के दौरान विधायक संदीप जाखड़ व ओमप्रकाश भुक्करका ने शहरवासियों से अपील की है कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए ताकि पानी का स्तर नीचे और न जाए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण व सीवरेज सिस्टम के लिए भी नुक्सानदायक है। अगर पशु इसे निगल लेता है तो उसकी मौत भी हो सकती है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि अपने वैवाहिक या अन्य कार्यक्रमों में डिस्पोजल की बजाये कांच या स्टील के बर्तनों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि अगर आपको बाजार से सामान लेने जाना है तो घर से ही कपड़े का बना थैला लेकर जायें। बलदेव शर्मा मैट्रो कालोनी वाले, गुरजंट सिंह जंटा, नगर निगम मेयर विमल ठठई, प्रवीण परूथी रूबी, संजय जाखड़, समाजसेवी लोकेश शर्मा,हरप्रीत सिंह बहल, सुरिंद्र सिंह बहल लारा रोहिला, समाज सेवी नरेश खुराना, संजय जाखड़, प्रधान मोहन लाल ठठर्ठ, यूथ कांग्रेस प्रधान अतिंद्रपाल तिन्ना, हरिंद्र बेदी, इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन अनिल नागपाल, विनय कुमार पार्षद इंदिरा नगरी, ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि अपनी दुकानों के बाहर साफ सफाई रखें ताकि शहर सुंदर बने।
फोटो : 2, विधायक संदीप जाखड़ व ओमप्रकाश भुक्करका अन्य
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 17 नवम्बर 26*SIR-2026 की फाइनल लिस्ट में आपका नाम आ जाने के बाद भी आपका नाम वोटर लिस्ट से कट सकता है।
गोरखपुर 17 नवम्बर 26*महिलाओं की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी का आधुनिक तकनीक से उपचार, डॉ. रितेश सिंह ने की विशेष रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी
मुजफ्फरनगर 17 नवम्बर 26*समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल हैं थाना सिविल लाइन प्रभारी रघुराज सिंह*