पंजाब 14 अगस्त 2024* उस्मानखेड़ा पम्प पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी पिस्तौल सहित काबू, पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 14 अगस्त (शर्मा/सोनू): डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन व थाना खुईयांसरवर के प्रभारी रमन कुमार ने लूटपाट करने वाले तीनों आरोपियों तरसेम सिंह पुत्र करतार सिंह वासी बुड़ा गुज्जर श्री मुक्तसर साहिब, जगजीत सिंह पुत्र हरचंद सिंह वासी रूपाना श्रीमुक्तसर साहिब व रमन कुमार पुत्र खरैती लाल वासी गुरूहरसहाय को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन व थाना खुईयांसरवर के प्रभारी रमन कुमार, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी सर्बजीत सिंह ने उस्मानखेड़ा पम्प पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को असले सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। डीएसपी अरूण मुंडन ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान तरसेम सिंह पुत्र करतार सिंह वासी बुड़ा गुज्जर श्री मुक्तसर साहिब, जगजीत सिंह पुत्र हरचंद सिंह वासी रूपाना श्रीमुक्तसर साहिब व रमन कुमार पुत्र खरैती लाल वासी गुरूहरसहाये के रूप में हुई। तीनों के खिलाफ मुकदमा नं. 85, 27.7.24, भांदस की धारा 127(2), 309(2), बीएनएस 25,27,54,59 के तहत मामला दर्ज किया था। तीनों आरोपियों से दो पिस्टल, एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस व अन्य सामान बरामद किया था।
फोटो : 2, जानकारी देते पुलिस अधिकारी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हरिद्वार13जुलाई26*परम पूज्य सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज* के पावन सान्निध्य में यह दिव्य उत्सव भक्ति, भाव और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है
पूर्णिया13जुलाई26*अधिकारियों की विदाई और स्वागत, मुखिया अनवर ने दी शुभकामनाएं
कौशाम्बी13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें