पंजाब 14 अक्टूबर 2023* धन्नासर (राजस्थान) में 5 दिवसीय भण्डारे की सामग्री के लिए ट्रक रवाना
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 14 अक्टूबर 2023* धन्नासर (राजस्थान) में 5 दिवसीय भण्डारे की सामग्री के लिए ट्रक रवाना
अबोहर, 14 अक्टूबर। श्री राम भक्त हनुमान सेवा मंडल अबोहर द्वारा कल रविवार 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक धन्नासर वाटर वर्क्स (राजस्थान) में आयोजित होने वाले भण्डारे की सामग्री का ट्रक आज स्थानीय सेठी पैलेस के नजदीक से रवाना किया गया। इस अवसर पर सेवादार निशांत गोयल निशू, अजय झूथरा व लोकेश शर्मा ने पूजा अर्चना करवाने के बाद हरी झण्डी दिखाकर सामग्री के ट्रक को रवाना किया। जानकारी देते हुए सेवादार निशांत गोयल निशू ने बताया कि संस्था द्वारा पैदल यात्रियों के लिए विशेष तौर से जलपान मेडिकल की सुविधा एवं यात्रियों के लिए रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर संस्था के सदस्य बलजिंदर सिंह, पंकज बिहानी, केशव शर्मा, राहुल, रोबिन, दीपक निराणिया, आशू (गांधी) जतिन, कालू झुथरा, पवन कुमार, इंदर कुमार, विक्की, गौरव सिंगला पृथ्वी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*