पंजाब 13 सितम्बर 2023* शराब मामले में भगौड़ा आरोपी राजकुमार बरी
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 13 सितम्बर 2023* शराब मामले में भगौड़ा आरोपी राजकुमार बरी
अबोहर, 13 सितम्बर (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में शराब मामले में भगौड़ा आरोपी राजकुमार पुत्र अशोक कुमार नानक नगरी गली नं. 10 अबोहर के वकील मैडम कंचन सिडाना ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी सरकारी वकील व पुलिस ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मैडम कंचन सिडाना की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए राजकुमार को शराब मामले में दोषमुक्त करते हुए सबूतों के अभाव में बरी किया। सदर थाना पुलिस ने राजकुमार को 108 बोतलों के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा नं.119 20.12.17 को मामला दर्ज किया था। राजकुमार ने अपने वकील के माध्यम से अदालत में पेश होकर जमानत करवाई और दोबारा अदालत में पेश नहीं हुए। अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने 29.7.23 को राजकुमार को काबू किया और उसे जेल भेज दिया। राजकुमार के वकील कंचन सिडाना ने राजकुमार की जमानत करवाई। आज बुधवार को अदालत ने उसे सबूतों के अभाव में बरी किया।
फोटो अदालत से बाहर आते वकील कंचन सिडाना व राजकुमार।

More Stories
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26*बिहार पुलिस सप्ताह: पुलिस अधीक्षक ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
इलाहाबाद २२फरवरी २६ * हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने चाइनीज मांझे की खरीद-बिक्री और इस्तेमाल पर सख्त रुख अपनाया है।
लखनऊ २२ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….