पंजाब 13 फरवरी 2024* पत्रकार को टक्कर मारकर मौत के घाट उतारने वाला कार चालक विष्णु डेलू काबू
पुलिस ने कार को लिया कब्जे में
अबोहर, 13 फरवरी (शर्मा/सोनू): पंजाब केसरी के अबोहर से पत्रकार प्रदीप नागपाल को कार की टक्कर मारकर मौत के घाट उतारने वाले कारण चालक विष्णु डेलू पुत्र खेत्रपाल वासी खैरपुर हालाबाद रिद्धी सिद्धी कालोनी श्रीगंगानगर राजस्थान को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दुर्घटना वाली कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
इस मामले की जांच एएसआई सुखमंदर सिंह कर रहे हैं। सुखमंदर सिंह ने राजिंद्र नागपाल पुत्र चिमन लाल नागपाल के बयानों पर मुकदमा नं. 9, 10.2.24 भांदस की धारा 304ए, 427, 279 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। गौरतलब है कि कार चालक विष्णु डेलू पुत्र खैत्रपाल 9 फरवरी को आलमगढ़ चौक के नजदीक प्रदीप नागपाल को कार से टक्कर मार दी थी। प्रदीप नागपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इधर पत्रकार यूनियन के प्रधान तेजिंद्र खालसा, सत्यनारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार), दीपक मेहता, राघव नागपाल, सुनील भारद्वाज, दविंद्रपाल, प्रवीण जुनेजा, रमेश कथूरिया, राज सदोष, गौरव नागपाल, संदीप सोखल, अवतार गिल, राज नरूला, जगदीश शर्मा, सुरिंद्र शर्मा, लोकेश शर्मा ने मांग की है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये।
फोटो:3, पुलिस पार्टी, बरामद कार व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मुजफ्फरनगर, 3 अक्टूबर 2026। रोहन राठी हत्याकांड में CBI जांच की मांग, राकेश टिकैत पहुंचे हरेटी गांव
बांदा 3अक्टूबर 26*तहसील दिवस का बहिष्कार कर लेखपालों ने दिया धरना*
मुजफ्फरनगर3अक्टूबर26* भगवान श्री 1008 अनंतनाथ भगवान की वार्षिक शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई।