पंजाब 13 फरवरी *विपन शर्मा द्वारा किये जा रहे कार्य सराहनीय : बार प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू
विपन शर्मा ने विकलांगों के लिए बनवाए रेलवे पास
अबोहर, 13 फरवरी (शर्मा/सोनू): अबोहर रेलवे स्टेशन पर विपन शर्मा द्वारा विकलांगों के लिए बनाए गए रेलवे पास बांटे गए। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अबोहर के प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू, एडवोकेट जीतपाल सिंह की मौजूदगी में विकलांगों को पास दिये गये। बार एसोसिएशन के प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू ने विपन शर्मा समाजसेवी का एक रूप बताया जो विकलांगों व बुजुर्गों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपन शर्मा हमेशा विकलांगों के सर्टीफिकेट बनवाने में सहयोग करते हैं। इस पास का लोगों को काफी फायद मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांग व उसके साथ जाने वाले व्यक्ति की मात्र 25 प्रतिशत टिकट लगती है। विपन शर्मा ने बताया कि वह करीब 6 वर्ष से इस काम में लगे हैं और अब तक हजारों लोगों के रेलवे पास, बस पास, पैंशन फार्म आदि का लाभ पहुंचा चुके।
फोटो:4, रेलवे पास बांटते विपन शर्मा व बार एसोसिएशन के प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*