पंजाब 13 जनवरी *सिविल प्रशासन द्वारा तहसील कंपलेक्स में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया
-लोहड़ी त्योहार मिलजुल कर मनाना परिवार में एकता का प्रतीक : एसडीएम बांसल
अबोहर, 13 जनवरी: सिविल प्रशासन द्वारा लोहड़ी त्योहार मिलजुल कर तहसील कंपलेक्स में मनाया गया। एसडीएम कार्यालय व तहसीलदार कार्यालय के स्टाफ द्वारा आयाेजित लोहड़ी समारोह में श्री आकाश बांसल आईएएस सबडिवीजन मैजिस्ट्रेट अबोहर, मनिंद्र सिंह तहसीलदार अबोहर, अविनाश चंद्र नायब तहसीलदार सीतो, श्रीमति हरदीप कौर सुपरिटेंडेंट रेवेन्यू, जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के पैनल एडवोकेट देसराज कंबोज विशेष तौर पर पहुंचे।
एसडीएम आकाश बांसल ने लोहड़ी त्योहार मिलजुल कर मनाने पर खुशी जताई। श्री बांसल ने कहा कि कार्यालय स्टाफ, तहसीलदार कार्यालय, रेवेन्यू विभाग, सेवा केंद्र के सदस्यों द्वारा मिलजुल कर लोहड़ी पर्व मनाना परिवार में सुख शांति और प्रेम दर्शाता है।
तहसीलदार मनिंद्र सिंह व नायब तहसीलदार अविनाश चंद्र ने भी सभी को लोहड़ी पर्व की बधाई दी। एडवोकेट देसराज कंबोज ने लोहड़ी अवसर पर शुभकामनाएं दी और सिविल प्रशासन के स्टाफ की सराहना की। सुपरिटेंडेंट हरदीप कौर ने लोहड़ी के पावन पर्व को धूमधाम से मनाने पर मेहमानों व कार्यालय स्टाफ का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर पटवार यूनियन के प्रधान प्यारा सिंह, कानूगो रामस्वरूप, एसडीएम कार्यालय के स्टाफ सदस्य मैडम सुनीता रानी, अंजू बाला, नीलम रानी, भूपिंद्र सिंह, अश्वनी कुमार, सुनील कुमार, अनिकेत कुमार सहित अन्य स्टाफ कर्मचारी मौजूद थे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
महोबा26जून26*चरखारी की ऐतिहासिक धरोहर ने फिर पहनी शाही शान, ड्योढ़ी महल बना भव्य हेरिटेज होटल
महोबा 26जून26*चरखारी के भैरोगंज और चिन्तेपुरा वार्डों में गहराया पेयजल संकट, ‘हर घर जल’ योजना पर उठे सवाल
सुल्तानपुर26.06.2026*अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाए गये अभियान के अनुपालन में 2 अभियुक्त गिरफ्तार