पंजाब 13 अक्टूबर 2023* एमसी की जाली मोहरें लगाकर दस्तावेज तैयार करने वाले दो लोगों टिंकू पांडेय व कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 13 अक्टूबर 2023* एमसी की जाली मोहरें लगाकर दस्तावेज तैयार करने वाले दो लोगों टिंकू पांडेय व कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज
अबोहर, 12 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, सबइंस्पैक्टर, एडीशनल एसएचओ जसविंद्र सिंह ने पार्षद वार्ड नं. 29 चंडीगढ़ मोहल्ला निवासी मधु पत्नी कैप्टन के बयानों के आधार पर उनकी मोहर लगाकर जाली साईन करने वाले दो लोगों टिंकू पांडेय पुत्र ओंकार नाथ पांडेय वासी इंदिरा नगरी गली नं. 1, कुलदीप कुमार पुत्र पारस राम वासी अजीमगढ़ अबोहर के खिलाफ मुकदमा नं. 110, 12.10.23 भांदस की धारा 420, 465, 466, 468, 471, 120बी के तहत मामला दर्ज किया है। पार्षद मधु रानी ने फाजिल्का के एसएसपी को प्रार्थना पत्र लिखकर मांग की थी कि उसकी जाली मोहर बनाकर व जाली साईन कर टिंकू पांडेय व कुलदीप लोगों के फार्म तैयार कर रहे हैं। उन्हें इस मामले का पता तब पता चला जब वह पटवारे खाने में दस्तावेज देखे। उन्होंने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की। इस मामले की जांच डीएसपी अरूण मुंडन ने की। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को पकडऩे के लिए छापामारी जारी है।
फोटो: टिंकू पांडेय, पुलिस पार्टी व पार्षद मधु।

More Stories
लखनऊ24जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मथुरा 24 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION थाना कोसीकलां जनपद मथुरा।*
मथुरा 24 जुलाई 26 होमगार्ड भर्ती की DV&PST की प्रक्रिया का गहन निरीक्षण*