पंजाब 12 दिसम्बर *हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंद्र सिंह हुड्डा ने समधी राये सिंह भादू को दी श्रद्धांजलि
अबोहर, 12 दिसंबर (शर्मा/सोनू): भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी भादू के पति व कुणाल भादू के पिता राये सिंह भादू का गत दिनों निधन हो गया था। 12 दिसंबर सोमवार को डीपीएस स्कूल में रस्म पगड़ी की गई। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंद्र सिंह हुड्डा अपने समधी राये सिंह भादू को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। इसके साथ अपने दामाद कुणाल भादू पगड़ी बांधी व तिलक कर कुणाल भादू को परिवार की जिम्मेवारी निभाने का अशीर्वाद दिया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के पूर्व प्रधान आनंद कांसल, पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी, पूर्व विधायक महेंद्र रिणवा, पूर्व विधायक अरूण नारंग, विजय रिणवा, अकाली नेता हरबिंद्र सिंह हैरी, समाजसेवी फकीरचंद गोयल, राकेश कलानी, आर.डी. गर्ग, बब्बू नागपाल, विक्रम, डॉ. राजिंद्र गिरधर, पूर्व पार्षद धर्मवीर मलकट, पूर्व पार्षद सुरेंद्र विज, चांद कुमार सेतिया, प्रवीण भादू, शेरगढ़ व वरियामखेड़ा से भादू परिवार के सदस्यों ने श्री भादू को श्रद्धासुमन अर्पित किये।
फोटो:1, राये सिंह भादू को श्रद्धांजलि देते भूपिंद्र सिंह हुडा व कुणाल भादू को तिलक लगाते हुए व विजय लक्ष्मी भादू।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुजफ़्फरनगर19 मार्च 26*ठगों ने निर्मोही अखाड़े के बाबा को ही नही बख्शा,
महोबा 19 मार्च 26* CMO कार्यालय में तैनात हेड क्लर्क को विजिलेंस की टीम ने 2 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा
कानपुर नगर 19 मार्च 26*द लॉयर्स एसोसिएशन बिल्हौर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का होगा शपथ ग्रहण समारोह