13300 नशीली गोली सहित आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 11 जनवरी (शर्मा): 5 बच्चों के बाप 13,300 नशीली गोलियों सहित पकड़े गए आरोपी इंद्रजीत सिंह उर्फ गिल पुत्र जसविंद्र सिंह वासी कोटला राये के बाघा पुराना जिला मोगा को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेज देने के आदेश पारित किये।
जानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी जालंधर सिंह, सज्जन सिंह, एएसआई सोमप्रकाश लिंकरोड बाईपास बहावलवासी रोड पर कड़ी नाकाबंदी कर रखी थी। इतने में एक युवक हाथ में बैग लिए हुए संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। डीएसपी अबोहर संदीप सिंह की मौजूदगी में शक के आधार पर जब युवक को रोककर बैग की तलाशी ली तो बैग मे से 13300 नशीली गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान इंद्रजीत सिंह उर्फ गिल पुत्र जसविंद्र सिंह वासी कोटला राये के बाघा पुराना जिला मोगा के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मुकदमा नं.3, 6.01.2022 भांदस की धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था ।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
गोरखपुर 27 मार्च 26* मुख्यमंत्री को भेट किया गया खास नायाब तोहफा
मिर्ज़ापुर 27 मार्च 26*किसान भाई अपनी फसलों की कटाई कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाँ दे
कौशाम्बी 27 मार्च 26*हाईवे पर खड़े ट्राला से टकराई पिकअप, 8 श्रद्धालुओं की मौत