पंजाब 11 अप्रैल 2024* खुईयांसरवर पुलिस ने ठग्गी करने वाले दूसरे आरोपी दलजीत सिंह को काबू किया
अबोहर, 11 अप्रैल (शर्मा/सोनू/लोकेश शर्मा): थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजविंद्र कौर व अन्य पुलिस पार्टी ने धोखाधड़ी करने वाले दलजीत सिंह पुत्र हंसा सिंह वासी बकैन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जायेगी। मिली जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर पुलिस ने हुशियार सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, वासी एससीएप नं. 96 जीटी रोड बाड़ा, नई अनाज मंडी सरहंद के बयानों पर मुकदमा नं. 10, 23.1.24 भांदस की धारा 323, 384, 417, 419, 420, 120बी के तहत अमन सिंह पुत्र बसंत सिंह, बलजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह, मंगु , बलजीत सिंह वासी दानेवाला सतकोसी, जग्गा सिंह, बंटी, दलजीत सिंह व अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस अमर सिंह पुत्र बसंत सिंह को पहले काबू कर चुकी है। उक्त लोगों ने 15 लाख रूपये की ठग्गी मारी थी। अब पुलिस ने दलजीत सिंह पुत्र हंसा सिंह वासी बकैनवाला को काबू करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी राजविंद्र कौर ने बताया कि आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी। बाकी आरोपियों को जल्द काबू किया जयेगा।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बाँदा ८ जून २०२६ * प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में आज पूर्व एम एल सी जयवन्त सिंह व बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने प्रतिनिधि मंडल के साथ बिसंडा ब्लॉक का दौरा किया
सहारनपुर ८ जून २०२६ *उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट की बड़ी बैठक सहारनपुर में 28 जून रविवार को हो सकती है -गुरप्रीत बग्गा
कानपूर ८जुन २०२६ * पूर्व की सरकारों की तरह अब उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में केडीए विभाग द्वारा गरीब पीड़ित किसानों का शोषण तो जारी है ही लेकिन अब केडीए द्वारा डाटा तक ब्लॉक कर दिया गया