पंजाब 10 फरवरी 2024* बैटरी की दुकान में चोरी करने वाला पांचवां आरोपी गिरफ्तार
अबोहर, 10 फरवरी (शर्मा/सोनू ): डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन व नगर थाना के प्रभारी नवप्रीत सिंह ने बताया कि 2019 में नामदेव चौक पर बैटरी की दुकान में ताला तोडक़र चोरी करने वाले 5वें आरोपी गुरजीत सिंह उर्फ कद्दी पुत्र भजन लाल उर्फ पप्पू वासी नजदीक हनुमान मंदिर महावीर नगर मलोट जिला मुक्तसर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने प्रवेश कुमार पुत्र चिमन वासी नामदेव चौक कार बाजार के बयानों पर उनकी दुकान को तोडक़र चोरी करने के आरोप में मुकदमा नं. 50, 9.4.19 भांदस की धारा 457, 380, 411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो:5 पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बांदा4अगस्त26*रानी दुर्गावती गावर्नमेंट मेडिकल कालेज बांदा(उप्र) व राजकीय जिला अस्पताल बांदा(उप्र) में समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा
लखनऊ4अगस्त26**सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री*
उत्तर प्रदेश4अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*