पंजाब 10 जनवरी *80 ग्राम हैरोइन के मामले में 3 आरोपियों की जमानत मंजूर
अबोहर, 10 जनवरी (शर्मा/सोनू): जिला फाजिल्का के एडीशनल सैशन जज विशेष कुमार की अदालत में 80 ग्राम हैरोइन के आरोपी रिंकू पुत्र लीलू राम वासी रूपनगर बारेका, ओमप्रकाश पुत्र दलीप कुमार वासी ढाबा कोकरियां के वकील मनदीप सिंह ने अपनी दलीलें पेश की। सर्बजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह वासी अमृतसर साहिब के वकील मान ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर सरकारी वकील व पुलिस ने अपनी दलीलें पेश की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट मनदीप सिंह की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए उक्त तीनों आरोपियों की जमानत को मंजूर किया। गौरतलब है कि थाना बहाववाला पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर उक्त तीनों सर्बजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह वासी अमृतसर साहिब, रिंकू पुत्र लीलू राम वासी रूपनगर बारेका, ओमप्रकाश पुत्र दलीप कुमार वासी ढाबा कोकरियां को 80 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया था। रिमांड के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया था।
फोटो:3, आरोपी व पुलिस पार्टी (फाईल फोटो)
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या १६ मार्च २६ * सीएचसी रुदौली में चिकित्सकीय टीम की बड़ी सफलता
रांची १६ मार्च २६ * रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
रोहतास १६ मार्च २६ * तेंदुनी चौक, बिक्रमगंज स्थित “उमेश स्वीट्स कन्फेक्शनरी” का एलपीजी सिलेंडरों के उपयोग के संदर्भ में औचक निरीक्षण किया गया।