पंजाब 09 जुलाई *मैडीकल पर काम करने वाला भरत कुमार नशीली गोलियों सहित काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 09 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुबेग सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ टू के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई बलकरण सिंह, एएसआई साहब सिंह व अन्य पुलिस पार्टी को खास मुखबिर ने सूचना दी कि मेन बाजार में मेडीकल पर काम करने वाला भरत कुमार पुत्र गणपत राये वासी नई आबादी गली नं. 16 बड़ी पौड़ी अबोहर जो राजस्थान से नशो की गोलियां लाकर बेचने का काम करता है। पुलिस ने मुखर्जी मार्किट में नाकाबंदी कर रखी थी। भरत कुमार को पुलिस ने 390 नशीली गोलियों सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर बारीकी से पूछताछ की जायेगी कि नशीली गोलियां कहां से लेकर आता है और किसे सप्लाई करनी है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा नं. 195, 8.07.2022 एनडीपीएस के तहत भरत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायाधीश जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि शहर के अलावा जैन नगरी रोड पर कुछ लोग मैडीकल की आड़ प्रतिबंधित दवाएं बेच रहे हैं। लोगों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि ऐसे मेडीकल संचालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई की जाये।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, गाड़ी का बोर्ड लगाने के लिए पद नहीं: संजय साहू*
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अमरकंटक में जंगल की आग बनी आफत,थाना परिसर में खड़े वाहनों को लिया अपने चपेट में*
मथुरा 14 अप्रैल 26* हत्या के प्रयास व बलबा के अभियोग में बाँछित 01 अभियुक्त को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*