पंजाब 07 सितम्बर 2024* लूटपाट करने के मामले में एक आरोपी गुरजोत सिंह उर्फ जोती काबू, पुलिस रिमांड पर, दो फरार जेल भेजा
संवाददाता :- पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास खबर, न्यूज़ यूपीआजतक
अबोहर 07 सितंबर (शर्मा, सोनू):: डीएपी अबोहर अरूण मुंडन व नगर थाना 1 के प्रभारी मनिंद्र सिंह ने बताया कि शहर में लूटपाट करने वाले मामले में एक आरोपी गुरजोत सिंह उर्फ जोती पुत्र अमनिंद्र सिंह वासी बुर्जमुहार अबोहर को काबू किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी से दो मोबाईल व लूटपाट में प्रयोग किया गया मोटरसाईल बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपी हैप्पी पुत्र कुलबीर सिंह वासी बुर्जमुहार कालोनी व हसनदीप पुत्र मांगा सिंह वासी बुर्जमुहार अभी फरार बताये जा रहे हैं। डीएसपी अरूण मुंडन ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त लुटेरों ने नरेश कुमार सहयोगी पत्रकार के साथ लूटपाट को अंजाम दिया था। मिली जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने राधा कृष्ण पुत्र झंडा राम वासी नूर कालोनी अबोहर के बयानों पर उसके साथ लूटपाट करने के आरोप में मुकदमा नं. 186, 3.9.24 भांदस की धारा 309, 126(2)बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां उसे जेल भेज दिया गया।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
—————————

More Stories
हरिद्वार, 12 अगस्त 2026*हरियाली अमावस्या पर हरिद्वार में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त 26, 12 सितंबर को पूर्णिया में लगेगी तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत
लखनऊ12अगस्त26* छात्रों और विश्वविध्यालय प्रशासन के बीच 56 दिनों से चला आ रहा गंभीर गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है।