पंजाब 07 फरवरी 2024* शराब मामले में पूर्व सरपंच मंगत सिंह व उसका बेटा परमिंद्र सिंह सबूतों के अभाव में बरी
एडवोकेट संदीप बजाज की दलीलों के बाद अदालत ने बाप-बेटे को बरी किया
अबोहर, 07 फरवरी (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के सीनियर न्यायाधीश सतीश कुमार की अदालत में शराब मामले के आरोपी पूर्व सरपंच मंगत सिंह पुत्र सोहन सिंह, परमिंद्र सिंह पुत्र मंगत सिंह वासी पक्का सीडफार्म के वकील संदीप बजाज ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर सरकारी वकील तथा नगर थाना पुलिस ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट संदीप बजाज की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए मंगत सिंह व परविंद्र सिंह को शराब मामले में दोषमुक्त करते हुए सबूतों के अभाव में बरी किया। जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने 8.6.20 को मंगत सिंह व उसके बेटे परविंद्र सिंह को शराब मामले में गिरफ्तार किया था। दोनों ने अपने वकील के माध्यम से अदालत में पेश होकर जमानत करवाई। अदालत ने दोनों को सबूतों के अभाव में बरी किया।
फोटो:5 एडवोकेट संदीप बजाज व मंगत सिंह
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 26*शादी की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रक की टक्कर से भीम आर्मी कार्यकर्ता शुभम बावरा की मौत,,
वाराणसी 6 अक्टूबर 26*जनता के सहयोग से बड़ागांव पुलिस ने छिनैती करने वाले एक शातिर बदमाश को पकड़ा,
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 26*मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन, राहुल व प्रियंका को हिरासत में लिया गया*