पंजाब 05 मार्च 2024* नगर थाना 2 की पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर दो आरोपी अमित कुमार व दलिप कुमार को काबू किया
आरोपियों से एक बाईक बरामद, आरोपी पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 05 मार्च (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी मनविंद्र सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी के मामले में दो आरोपियों दलीप कुमार पुत्र कल्लु पुत्र शिवनारायण वासी राजीव नगर, अमित कुमार उर्फ गंजा पुत्र पवन कुमार को चोरी के मोटरसाईकिल सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को आज न्यायाधीश जसप्रीत कौर की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। पुलिस इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके निशानदेही पर इन दो आरोयियों को काबू किया है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर7अगस्त26*48 घंटे में मां-बेटे को बंधक बनाकर लूटकांड का खुलासा, पुलिस टीम सम्मानित*
कानपुर नगर7अगस्त26*अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण*
पंजाब7अगस्त26*एडवोकेट हरप्रीत सिंह के ड्राईवर संदीप सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया