पंजाब 05 फरवरी 2024* साढ़े 6 किलो पोस्त सहित ड्राईवर कंडक्टर काबू
अबोहर, 05 फरवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपी गुरमीत सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर, कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी प्रगट सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने नाका गुमजाल स्टेट नाकाबंदी कर रखी थी। राजस्थान की ओर से आ रहे ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें से साढ़े 6 किलो पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान निरवैर सिंह पुत्र अमरीक सिंह व वीर सिंह पुत्र निरंजन सिंह वासी गांव देयो थाना सदर तरनतारन जिला तरनतारन के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश रूबीना जोसन की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जायेगी।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 17 फ़रवरी 26**तहसील मंझनपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर हेतु प्री कैम्प का आयोजन सम्पन्न*
कौशाम्बी/लखनऊ 17 फ़रवरी 26*बीपीएड को प्राथमिक शिक्षा में अनिवार्य करने की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन*
कानपुर नगर 17 फ़रवरी 26*भ्रष्टाचार और अपराध के बीच अकेले खड़ी दुष्कर्म की शिकार पीड़ित महिला,न्याय हुआ गुमशुदा*