पंजाब 04 सितंबर 2024* 3900 नशीली गोलियों सहित दो काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 04 सितम्बर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त पुरानी फाजिल्का रोड गैस एजेंसी के निकट दो युवक आते दिखाई दिये। शक के आधार पर जब उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 3900 नशीली गोलियां बरामद हुई। पकडे गए आरोपियों की पहचान अंग्रेज सिंह पुत्र हंसा सिंह वासी प्रेम नगरी गली नं.4, हालाबाद उत्तम नगर गली नं.3 अबोहर व मंगतराम पुत्र मोहन लाल वासी मौजगढ़ थाना खुईयांसरवर अबोहर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना अबोहर मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन ने बताया कि नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि आपके आस-पास कोई नशा तस्करी का काम करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। आओ पंजाब को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।
फोटो:1, जानकारी देते डीएसपी व पकड़े गए आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अबोहर पंजाब30जून26*श्री शिव मंदिर व्हाईट टैम्पल में हर रोज शाम को लगता है लंगर
रोहतास30जून26*85 करोड़ का ओवरब्रिज पहली बारिश में फेल: NH-19 शिवसागर पुल पर भरा घुटनों तक पानी | जॉइंट से टपका पानी,
महोबा30जून26*थाना खरेला पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*