पंजाब 04 अगस्त 2023* चैक बाऊंस के मामले में हरबंस लाल को दो वर्ष की कैद व हर्जाने की सजा
सवांददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 04 अगस्त 2023* चैक बाऊंस के मामले में हरबंस लाल को दो वर्ष की कैद व हर्जाने की सजा
अबोहर, 04 अगस्त (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में 7 लाख 28 हजार के करीब चैक बाऊंस के आरोपी हरबंस लाल पुत्र सौदागरराम वासी दीवानखेड़ा के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर शिकायतकर्ता विजय कुमार उर्फ काली वधवा पुत्र देसराज के वकील अनिल कामरा ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट अनिल कामरा की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए 7 लाख 28 हजार के करीब चैक बाऊंस के आरोपी हरबंस लाल को दोषी करार देते हुए दो वर्ष की कैद व 7 लाख 28 हजार के करीब हर्जाने की सजा सुनाई। जानकारी अनुसार आढ़त देसराज वेद प्रकाश की फर्म को एक चैक हरबंस लाल ने 7 लाख 28 हजार रूपये का चैक दिया था। जब विजय कुमार उर्फ काली वधवा चैक बैंक में लगाया तो चैक बाऊंस हो गया। उसने अपने वकील अनिल कामरा के माध्यम से अदालत में केस दायर किया।

More Stories
कानपुर ngr 12 मार्च 26*कानपुर जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत से हड़कंप।
कौशाम्बी 12 मार्च 26*भरवारी स्टेशन के दोनों तरफ प्लेट फॉर्म ऊंचे होने से यात्रियों को रही परेशानी*
कौशाम्बी 12 मार्च 26*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय विद्यालय की 10 शिक्षिकाएं सम्मानित*