पंजाब 02 अगस्त 2023* गुरू कृपा नगर गली नं. 9 में मनाया गया तीज का त्यौहार
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 02 अगस्त 2023* गुरू कृपा नगर गली नं. 9 में मनाया गया तीज का त्यौहार
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाई : राजबीर कौर
अबोहर, 02 अगस्त (शर्मा/सोनू): सावन के पावन अवसर पर गुरू कृपा नगर गली नं. 9 में महिलाओं द्वारा तीज का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने गिद्दा डाल कर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राजबीर कौर ने लोगों से कहा कि बेटियां ही मां-बाप का दु:ख बटाती हैं। आज की बेटियां किसी से कम नहीं है। हर क्षेत्र में बेटियां नाम कमा रही हैं। पायलट, डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस, सेना, वकील व जज जैसे पदों पर आसीन हैं। उन्होंने लोगों से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद करने की अपील की। इस अवसर पर गुरविंद्र कौर, रमन, गगनप्रीत कौर, जसविंद्र कौर, शारदा, कर्मजीत, दर्शना, गुरविंद्र कौर, पूनम, परमजीत कौर, गुरविंद्र कौर, ममता, आशा रानी, भोली, अमृत कौर, प्रिया, रमन कौर व महिलाएं मौजूद थी। इसके बाद लड्डू का प्रसाद बांटा गया।
फोटो :तीज का त्यौहार मनाती महिलाएं।

More Stories
हरिद्वार13जुलाई26*परम पूज्य सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज* के पावन सान्निध्य में यह दिव्य उत्सव भक्ति, भाव और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है
पूर्णिया13जुलाई26*अधिकारियों की विदाई और स्वागत, मुखिया अनवर ने दी शुभकामनाएं
कौशाम्बी13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें