पंजाब 01 सितंबर 2023* बिल न देने वाले दुकानदारों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाई
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 01 सितंबर 2023* बिल न देने वाले दुकानदारों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाई
मेरा बिल ऐप लॉन्च, बिल अपलोड करने पर लोगों को मिलेगा इनाम
अबोहर, 01 सितम्बर (शर्मा/सोनू): पंजाब सरकार द्वारा लॉन्च किया गया मेरा बिल ऐप भी आज अबोहर के सीनियर सैकेंड्री कन्या स्कूल व सीनियर सैकेंडरी ब्वाय स्कूल में लॉन्च किया गया। इस मौके पर जिला फाजिल्का के इंद्रपाल बजाज के नेतृत्व में जीएसटी इंस्पैक्टर महिंद्र सिंह गिल, गुरदेव सिंह, हर्षपिंद्र सिंह, विवेक सिंह, प्रदीप सिंह, कर्लक, सुखविंद्र, जसविंद्र सिंह, विनोद पूनिया ने विद्यार्थियों को एप के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब कोई भी नागरिक इस ऐप पर अपना बिल अपलोड करेगा तो पंजाब सरकार हर महीने लकी ड्रा के जरिए इनाम देगी। उन्होंने कहा कि ग्राहक 200 रुपये से अधिक का बिल अपलोड कर सकता है। इसलिए उन्होंने अपील की है कि सभी लोग अपने मोबाइल में इस ऐप को डाउनलोड करें और हर खरीदारी का एक निश्चित बिल लेकर इस ऐप पर डालें। उन्होंने कहा कि इस तरह टैक्स चोरी रुकेगी और ज्यादा टैक्स से सरकार लोगों को ज्यादा सुविधाएं दे सकेगी।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*