March 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

138 का आरोपी सुनील कुमार को कोरोना रिपोर्ट आने तक जेल भेजा
अबोहर, 12 जनवरी (शर्मा): नगर थाना 2 के प्रभारी लेखराज, हैडकांस्टेबल जसविंद्र सिंह, सिपाही रमन कुमार ने अदालत द्वारा 138 के मामले में गिरफ्तारी वारंटी आरोपी सुनील कुमार पुत्र रमेश कुमार वासी पीरखाना कंधवाला रोड को काबू किया है। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया किया गया जहां योग्य न्यायाधीश ने उसे कोरोना रिपोर्ट आने तक आर.जी. जेल में भेजने के निर्देश जारी किये हैं। मिली जानकारी अनुसार फायनांस यूनियन के प्रधान रिंकू चुघ द्वारा सुनील कुमार के खिलाफ 138 चैक बाऊंस का मामला अदालत में दायर किया था। सुनील कुमार अदालत में पेश नहीं हुआ। अदालत ने उसके गिरफ्तारी वारंट जारी किये। सुनील कुमार अपना पता बदलकर लुधियाना में रह रहा था। पुलिस को जब पता चला कि सुनील कुमार अबोहर आया है तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
फोटो:7 पुलिस पार्टी व आरोपी


SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने