पंजाब अबोहर, 7 अक्तूबर (शर्मा):जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाया गया अभियान
फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी दीपक हिलौरी के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, एसपी हैडक्वाटर मनविंद्र सिंह, डीएसपी अबोहर गुरविंद्र सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी क्राईम एंड वूमैन गुरमीत सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई सुखपाल सिंह, ढाणी मांडला की तरफ जा रहे थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि सुरिंद्र सिंह उर्फ लाली पुत्र बचन सिंह वासी ढाणी मांडला अवैध शराब बेचने का काम करता है। अगर उसे काबू किया जाये तो उससे भारी मात्रा में शराब बरामद हो सकती है। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर सुरिंद्र कुमार को 50 बोतलें अवैध शराब सहित काबू किया। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला पुलिस ने मुकदम नं. 140, 6.10.2021 एक्साईज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी सुरिंद्र कुमार उर्फ लाली को एएसआई लालचंद व अन्य पुलिस पार्टी ने न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये।
फोटो:1, पुलिस पार्टी आरोपी को ले जाते हुए।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*